Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आग लगने से छह की मौत

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी इकबाल अहमद का तीन मंजिल का मकान किदवईनगर के इस्लामाबाद की गली नंबर तीन में स्थित है। इसमें उनके दो बेटे आसिम और फारूक सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं।

24 Feb 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आग लगने से छह की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर इलाके में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चाें सहित छह लाेगाें की माैत हाे गई। मंगलवार काे सभी का मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राथमिक जांच में शार्टसर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी इकबाल अहमद का तीन मंजिल का मकान किदवईनगर के इस्लामाबाद की गली नंबर तीन में स्थित है। इसमें उनके दो बेटे आसिम और फारूक सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात काे इकबाल अपने बेटों के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गये थे। इस दाैरान घर अचानक आग लग गई। उन्हाेंने बताया कि जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते तब तक पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

घटना की जानकारी आसपड़ोसियों ने इकबाल और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पुलिस दमकल कर्मियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन सकरी गलियां हाेने से गाड़ियों काे आगे नहीं ले जाया सका। पुलिस ने पड़ोसियों की छत के रास्ते से आग को बुझाया और झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी और पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इस हादसे में आसिम की पत्नी रुखसार (30), उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत के अलावा फारूक के बच्चे, मेहविश (12) और हम्माद (4) की मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण झुलसना और दम घुटना बताया गया। इकबाल की पत्नी अमीर बानो और शहजाद का इलाज चल रहा है। मंगलवार काे सभी काेदफना दिया गया।

जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में आग लगी है। इसमें पांच बच्चों समेत छह लोगों की मौत हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर प्रदेश के मेरठ में आग लगने से छह की मौत
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी इकबाल अहमद का तीन मंजिल का मकान किदवईनगर के इस्लामाबाद की गली नंबर तीन में स्थित है। इसमें उनके दो बेटे आसिम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News